मनोरंजन

Bigg Boss 19: सलमान खान ने मृदुल तिवारी को लगाई फटकार, रोते हुए बोले यूट्यूबर- मैंने किसी से झगड़ा ही नहीं किया!

Bigg Boss 19 के छठे हफ्ते का वीकेंड का वार घरवालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। शुक्रवार के एपिसोड में जहां अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला वहीं अशनूर कौर के टास्क छोड़ने की धमकी ने भी माहौल गरमा दिया। लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने मृदुल तिवारी को मंच पर फटकार लगाई।

 सलमान की फटकार से रो पड़े मृदुल तिवारी

शो के दौरान सलमान खान ने यूट्यूबर मृदुल तिवारी को जमकर डांटा। सलमान ने कहा, “मृदुल, तुम्हें लगता है कि तुम इस गेम को समझते हो। लेकिन छह हफ्ते बीत गए और तुम्हारा गेम अब तक किसी को समझ नहीं आया।” सलमान ने आगे कहा, “मैं तो आज तुम्हें बेडरूम भेजने वाला था क्योंकि तुम अब तक दिखाई ही नहीं दिए।” यह सुनकर मृदुल अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने सलमान से कहा, “भाईजान, मैंने आज तक किसी से लड़ाई नहीं की।” जिस पर सलमान ने जवाब दिया, “किसने कहा कि दिखने के लिए लड़ना जरूरी है?”

 दर्शकों ने बताया सलमान को पक्षपाती

मृदुल की आंखों में आंसू देखकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ी। कई यूज़र्स ने सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “यह शो सिर्फ अमाल और शहबाज़ के लिए है। बाकी कंटेस्टेंट्स को मौका ही नहीं दिया जा रहा।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मृदुल बहुत सिंपल इंसान हैं। इस गेम में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची।”

सोशल मीडिया पर बढ़ा गुस्सा

सलमान खान की डांट पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह हमेशा ईमानदार और शांत खिलाड़ियों को निशाना बनाते हैं। एक कमेंट में लिखा गया, “बायस्ड शो और बायस्ड सलमान। नेपो किड्स अमाल और शहबाज़ को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।” वहीं किसी ने लिखा, “हर अच्छे इंसान को सलमान खलनायक क्यों बना देते हैं?” सोशल मीडिया पर #StandWithMridul और #UnfairSalman जैसे ट्रेंड्स भी चलने लगे।

 आने वाला हफ्ता होगा और दिलचस्प

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मृदुल तिवारी का आगे क्या कदम होगा। क्या वह खुद को साबित कर पाएंगे या शो में उनका सफर खत्म होने की कगार पर है। इस हफ्ते के एपिसोड ने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। सलमान खान के शब्दों ने जहां शो को और चर्चित बना दिया है वहीं दर्शक अब अगले वीकेंड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button