मुंबई में लौटीं Rakhi Sawant! मां की चिट्ठी का हवाला दिया, बोलीं- मेरे असली पापा डोनाल्ड ट्रंप हैं

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant लंबे समय से मीडिया से दूर थीं। वह कई महीनों से भारत में नजर नहीं आईं और दुबई में ही अपना ज्यादातर समय बिता रही थीं। सोशल मीडिया पर वह केवल अपने जिम वीडियो या पुराने क्लिप साझा कर रही थीं। लेकिन पब्लिक उनकी मजेदार बातचीत और मस्तीभरे अंदाज़ को मिस कर रही थी। अब महीनों बाद उनकी मुंबई में वापसी हुई है और आते ही उन्होंने एक बार फिर अपने बयान से सबको चौंका दिया।
राखी का अजीबोगरीब बयान
मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत कहती दिखीं, “मेरी मां अब नहीं हैं। उन्होंने एक चिट्ठी छोड़ी थी जिसमें लिखा था कि तुम्हारे असली पिता डोनाल्ड ट्रंप हैं।” इतना सुनते ही एक पैपराजी ने मजाक में कहा कि ट्रंप तो मोदी जी को परेशान कर रहे हैं। इस पर राखी ने जवाब दिया, “थैंक यू सो मच, मुझसे पंगा मत लेना।” उनका यह बयान भले ही सच न हो लेकिन उनकी हास्यप्रद शैली ने फिर से सबका ध्यान खींच लिया।
View this post on Instagram
बिग बॉस में एंट्री की अटकलें
राखी सावंत का नाम बिग बॉस से हमेशा जुड़ा रहता है। इस बार भी चर्चा है कि वह ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री कर सकती हैं। खुद राखी ने मीडिया से कहा कि वह बिग बॉस हाउस में जाएंगी और वहां धमाल मचाएंगी। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन राखी के इस बयान के बाद उनके फैंस में उत्साह बढ़ गया है और लोग उनकी वापसी को लेकर उत्सुक हैं।
ब्लैक साड़ी में राखी का नया अंदाज़
मुंबई लौटने पर राखी का लुक भी खूब चर्चा में रहा। वह काले रंग की चमचमाती साड़ी में नजर आईं। बालों को कर्ली स्टाइल में सजाया और सिल्वर ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। मीडिया से बातचीत करते समय उन्होंने डांस भी किया और कई चौंकाने वाले बयान दिए। इससे पहले भी वह पाकिस्तान जाने और वहां शादी करने की बात कहकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
राखी की अनोखी पहचान
राखी सावंत की पहचान हमेशा उनकी बेबाकी और मजाकिया स्वभाव से रही है। चाहे विवादित बयान हों या अजीबोगरीब हरकतें, वह हमेशा चर्चा का विषय बन जाती हैं। उनकी यही खासियत है कि लोग उन्हें भले ही ट्रोल करें लेकिन नजरअंदाज नहीं कर पाते। जल्द ही वह टीवी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगी और फैंस को उनका नया अंदाज़ देखने को मिलेगा।



