मनोरंजन

Bigg Boss 19 में आवेज दरबार का दर्द छलका, बेसिर के आरोप से टूटा दिल, बोले नगमा और मेरा परिवार देख रहा है

Bigg Boss 19 के ताज़ा एपिसोड में मूवी नाइट टास्क के दौरान घर का माहौल अचानक गरमा गया। एक क्लिप दिखाई गई जिसमें बेसिर अली, ज़ीशान क़ादरी और अमाल मलिक ने आवेज़ दरबार पर नागमा मिराजकर को धोखा देने का आरोप लगाया। इस क्लिप ने पूरे घर का माहौल बदल दिया और प्रतियोगियों के बीच तनाव बढ़ गया।

आवेज़ दरबार का दर्द और टूटे जज़्बात

क्लिप देखने के बाद आवेज़ दरबार गुस्से और हैरानी से भर गए। उन्होंने बेसिर को “चोमु” कहकर लताड़ लगाई लेकिन आरोपों का बोझ उन पर भारी पड़ गया। आवेज़ फूट-फूटकर रो पड़े और कहा कि “मेरे माता-पिता और नागमा के माता-पिता यह सब देख रहे हैं। नागमा सब जानती है लेकिन उसके माता-पिता नहीं।” उनका यह दर्द देखकर कई घरवाले उन्हें संभालने दौड़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दोस्तों का सहारा और हिम्मत की नसीहत

आवेज़ की हालत देखकर गौरव, अभिषेक, प्रणीत और अशनूर ने उन्हें ढांढस बंधाया। अभिषेक ने उन्हें समझाया कि टूटने के बजाय मज़बूती से डटे रहना ज़रूरी है। हालांकि आवेज़ तुरंत बेसिर का सामना करना चाहते थे लेकिन उन्होंने खुद को शांत किया और गुस्से पर काबू पाकर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

बेसिर की सफाई और माफ़ी

कुछ समय बाद बेसिर अली ने कैमरे के सामने सफाई देते हुए कहा कि अमाल और ज़ीशान के साथ हुई बातचीत गुस्से और बहाव में कही गई थी। उन्होंने माना कि सारी बातें बेसिर थीं और किसी तीसरे व्यक्ति की गलतफहमी के कारण यह विवाद खड़ा हुआ। बेसिर ने न सिर्फ आवेज़ बल्कि नागमा और उनके परिवार से भी माफ़ी मांगी और कहा कि आवेज़ उनके लिए परफेक्ट इंसान हैं।

नेहल की टिप्पणियों से फिर भड़का माहौल

जहाँ माहौल थोड़ा शांत हो रहा था वहीं नेहल चुडासमा ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने आवेज़ को संभालते हुए अभिषेक को नेगेटिव कहा और अमाल को ज़्यादा इमोशनल बता दिया। इसके बाद उन्होंने तान्या को सबसे चालाक बताते हुए “विक्टिम कार्ड ×100” प्लेयर करार दिया। उनकी इस टिप्पणी से घर का तनाव और बढ़ गया और प्रतियोगियों के बीच खींचतान फिर से तेज हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button