Bigg Boss 19 में सिंगर बना नया कैप्टन, अब चार कंटेस्टेंट पर मंडरा रहा है एलिमिनेशन का खतरा

रियलिटी शो Bigg Boss 19 का घर इस बार शुरू से ही रणभूमि बना हुआ है। कभी दाल और चिकन को लेकर बहस होती है तो कभी गालियों और अपमान पर झगड़े। दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज़ लगातार बढ़ रहा है। तीन हफ्ते पूरे होने को हैं और अब शो को तीसरा कप्तान भी मिल गया है।
पिछले कप्तानों का सफर
24 अगस्त से शुरू हुए बिग बॉस सीज़न 19 में सबसे पहले कुनिका सदानंद को कप्तानी मिली थी। वह घरवालों के बीच मज़बूत कप्तान मानी गईं लेकिन घरवालों से टकराव के बाद उन्हें 24 घंटे में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी। इसके बाद बसीर अली कप्तान बने और उन्होंने एक हफ्ते तक घर पर राज किया। लेकिन अब कप्तानी की बागडोर एक नए चेहरे को सौंप दी गई है।
View this post on Instagram
नया कप्तान कौन बना
कप्तानी टास्क में टीम रेड और टीम ब्लू आमने-सामने आईं। इस टास्क के बाद टीम रेड से अमाल मलिक और मृदुल तिवारी कप्तानी की रेस में पहुंचे। वोटिंग में दोनों को बराबर वोट मिले जिससे टाई हो गया। दोबारा वोटिंग हुई और आखिरकार अमाल मलिक को नया कप्तान घोषित किया गया। इस बार बिग बॉस का राज एक गायक के हाथों में होगा और दर्शकों को अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा।
कप्तानी टास्क में हुई गंदी लड़ाई
इस हफ्ते हुए कप्तानी टास्क में बिग बॉस के घर की अब तक की सबसे गंदी लड़ाई देखने को मिली। बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस हुई। बसीर ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद बसीर का गुस्सा फूटा और उन्होंने क्लैपबोर्ड उठाकर स्विमिंग पूल में फेंक दिया। दोनों के बीच का यह विवाद अभी भी गर्म है और घर का माहौल बिगाड़ चुका है।
किसे मिलेगी बाहर की राह
शो में शुरुआत में 16 प्रतियोगी आए थे और अब एक वाइल्ड कार्ड शाहबाज़ बडे़शाह की एंट्री के बाद यह संख्या 17 हो गई है। दो हफ्तों से कोई भी बाहर नहीं हुआ लेकिन इस हफ्ते चार नामांकन हुए हैं। नगमा, आवाज़, मृदुल और नतालिया नॉमिनेशन में हैं। अब देखना यह होगा कि इन चार में से किसे बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ेगा।



