तितलियां’ के अलावा इन पंजाबी गानों में भी छाईं Sargun Mehta, यूट्यूब पर टूटे व्यूज के सारे रिकॉर्ड!

Sargun Mehta का नाम आज पंजाबी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्रियों में शुमार है। लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। चंडीगढ़ में 6 सितंबर 1988 को जन्मी सरगुन ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की। 2009 में उन्होंने ’12/24 करोल बाग’ से डेब्यू किया और इसके बाद ‘फुलवा’ और ‘बालिका वधू’ जैसे हिट सीरियल्स से अपनी पहचान बनाई। शादी के बाद सरगुन और उनके पति रवि दुबे ने मिलकर पंजाबी फिल्मों का प्रोडक्शन भी शुरू किया और इस इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी खास जगह बनाई।
पंजाबी गानों में नया अंदाज
फिल्मों के साथ-साथ सरगुन ने कई म्यूजिक वीडियोज़ भी किए जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासतौर पर पंजाबी गानों में उनका अभिनय और एक्सप्रेशन लोगों को बेहद लुभाता है। यूट्यूब पर उनके गानों को करोड़ों बार देखा गया है। यह साबित करता है कि वह सिर्फ टीवी या फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं बल्कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उन्होंने खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया।
टिटलियां वर्गा और किस्मत – दिल छू लेने वाले गाने
2020 में अफसाना खान की आवाज़ और हार्डी संधू के एलबम का गाना ‘टिटलियां वर्गा’ सरगुन के करियर का सबसे बड़ा म्यूजिक हिट साबित हुआ। अवी सरा की धुन और जानी के लिखे बोलों ने इसे और खास बना दिया। यूट्यूब पर इस गाने ने अब तक 991 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए हैं। वहीं, 2017 में आया ‘किस्मत’ भी अमी विर्क और सरगुन मेहता की जोड़ी के कारण बेहद चर्चित हुआ। बी प्राक की संगीत और जानी के लिखे शब्दों ने इसे भी एक यादगार गाना बना दिया।
लारे और गल्लां तेऱियां – रोमांस और मेलोडी का संगम
2019 में रिलीज हुआ ‘लारे’ भी सरगुन मेहता का सुपरहिट गाना है जिसमें उन्होंने मनिंदर बट्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। बी प्राक के संगीत और जानी के बोलों ने इसे चार्टबस्टर बना दिया। इसके अलावा 2018 का गाना ‘गल्लां तेऱियां’ भी काफी पॉपुलर हुआ जिसमें सरगुन के साथ अमी विर्क और नीतू भल्ला नजर आए। जगदीप सिंधु द्वारा निर्देशित इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज किया गया और इसे दर्शकों ने दिल से अपनाया।
मैं नचदी और फिल्मों का सफर
2025 में आई पंजाबी फिल्म ‘सांवकण सांवकण 2’ का गाना ‘मैं नचदी’ सरगुन मेहता की हालिया बड़ी हिट्स में से एक है। इसे निमरत खैरा और जैस्मिन अख्तर ने गाया है जबकि संगीत देसी क्रू का है। इसके बोल कपtaan ने लिखे और फिल्म को रवि दुबे, जतिन सेठी और सरगुन मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया। इस फिल्म में अमी विर्क, सरगुन और निमरत खैरा लीड रोल में नजर आए। गाने और फिल्म दोनों को ही दर्शकों ने खूब पसंद किया।



