Donald Trump के दोस्ती बयान पर PM Modi का बड़ा जवाब, कहा- हम दिल से करते हैं सराहना!

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बयान के बाद PM Modi का भी बयान सामने आया है। मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका के रिश्ते बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी हैं। उन्होंने ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत दिल से उनका समर्थन करता है। मोदी का यह बयान इस बात का संकेत देता है कि भारत और अमेरिका की साझेदारी केवल रणनीतिक ही नहीं बल्कि वैश्विक महत्व की भी है।
व्हाइट हाउस से ट्रंप का संदेश
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हमेशा नरेंद्र मोदी के दोस्त रहेंगे। उन्होंने मोदी को एक महान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बहुत खास हैं और इसमें किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में भारत को खोने की बात क्यों लिखी, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ट्रंप ने कहा कि उनकी मोदी से बहुत अच्छी बनती है और हाल ही में वे व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में भी साथ नजर आए थे।
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties.
India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
व्यापारिक तनाव की हकीकत
दोनों देशों के बीच इन बयानों के बावजूद हकीकत यह है कि फिलहाल भारत और अमेरिका के रिश्तों में व्यापारिक तनाव बना हुआ है। ट्रंप की उच्च टैरिफ नीति की वजह से भारत को आर्थिक झटका लगा है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है, जिससे भारतीय उद्योग जगत में हलचल मच गई है। लोग इस नीति को भारत के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। यही नहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सवाल उठा रहा है कि आखिर इतने कठोर टैक्स के बीच दोस्ती का क्या मतलब है।
दोस्ती के बयान पर चर्चा
ऐसे माहौल में ट्रंप का मोदी को दोस्त बताना और मोदी का खुले तौर पर ट्रंप को धन्यवाद कहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जनता का कहना है कि नेताओं के बयान दोस्ती का संदेश जरूर देते हैं लेकिन असली रिश्ते व्यापार और नीतियों से तय होते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ट्रंप भारत पर लगाए गए सख्त टैरिफ को नरम करेंगे या फिर यह दोस्ती सिर्फ बयानों तक सीमित रह जाएगी।
भविष्य की संभावनाएं
भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं। जहां एक तरफ दोनों देश रक्षा और रणनीति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर व्यापारिक मतभेद अक्सर तनाव पैदा कर देते हैं। ट्रंप और मोदी की हाल की बातचीत को लोग एक नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं। अगर ट्रंप अपनी नीति में नरमी दिखाते हैं तो यह दोस्ती वास्तव में भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत बना सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में इस कथित दोस्ती के क्या नतीजे निकलते हैं।



