मनोरंजन

Diljit Dosanjh: पाकिस्तानी एक्ट्रेस की एंट्री से मचा बवाल, सरदारजी-3 के खिलाफ इंडिया में उठी बैन की मांग

Diljit Dosanjh: जाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदारजी-3’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के चलते भारत में फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ। कई फैंस और संगठनों ने दिलजीत को निशाने पर लिया और यहां तक कि फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से उन्हें हटाने की मांग भी होने लगी। FWICE ने भूषण कुमार को चिट्ठी लिखकर दिलजीत को फिल्म से बाहर करने की बात कही। इसके बाद खबरें आईं कि उनकी जगह एमी विर्क को फिल्म में लिया जा रहा है। लेकिन दिलजीत ने अब खुद इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

सेट से शेयर किया वीडियो, लिखा – ‘बॉर्डर-2’

दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में ‘बॉर्डर’ फिल्म का मशहूर गाना ‘संदेसे आते हैं’ बज रहा है और दिलजीत पूरी स्वैग में वैनिटी वैन से बाहर निकलते हैं। उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा है और उस पर उनके किरदार का नाम लिखा है। वो उसे साफ करते हैं, मुस्कराते हैं और स्क्रिप्ट लेकर सेट की ओर बढ़ते हैं। सेट पर पहुंचकर वे एक-एक कर पूरी टीम से मिलते हैं और फिर सबके साथ मस्ती करते और डांस करते दिखते हैं। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने सिर्फ एक शब्द लिखा – “Border 2”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

फैंस हुए खुश, बोले – ‘वीरे आग लगा दी’

जैसे ही दिलजीत का ये बीटीएस वीडियो सामने आया, उनके फैंस खुशी से झूम उठे। अब तक जो लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे, वो भी शांत हो गए। एक फैन ने कमेंट किया, “दिलजीत दोसांझ ऐसा एक्टर है जिसे कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं।” एक और यूज़र ने लिखा, “गुरु नानक देव जी का नाम लेने वालों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” किसी ने लिखा, “पंजाबी आ गए ओए।” वहीं किसी ने कहा, “वीरे, आपने तो लोगों के जख्मों में नमक छिड़क दिया।” इस वीडियो के बाद ये साफ हो गया है कि दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर-2’ का हिस्सा हैं और पूरी ऊर्जा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

रिपब्लिक डे 2026 को रिलीज़ होगी ‘बॉर्डर-2’

फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर लोगों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस देशभक्ति से भरी फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल एक बार फिर फौजी अवतार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान सीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसमें सेना की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति को एक नए ढंग से पेश किया जाएगा। दिलजीत के इस कंफर्मेशन के बाद फैंस को अब फिल्म का ट्रेलर देखने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button