Bigg Boss 19 में फराह खान का धमाका! बसीर अली को दिया जोरदार कट और नेहल-कुनिका की खुली पोल – देखिए पूरा वीडियो

Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में माहौल उस समय गर्मा गया जब कंटेस्टेंट बेसिर अली ने घरवालों की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए उन्हें “शिट” कह दिया। उनका कहना था कि उन्होंने इस सीज़न से दिग्गज प्रतियोगियों की उम्मीद की थी लेकिन यहां आकर उन्हें लगा कि वह गलत सीज़न में आ गए हैं। यह बयान न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों को भी चौंका गया और बिग बॉस हाउस में बहस का नया सिलसिला शुरू हो गया।
फराह खान का करारा जवाब
शो की होस्ट फराह खान ने बेसिर की क्लास लेते हुए कहा कि इस शो से उन्हें पता चला कि बेसिर कौन हैं। उन्होंने शहनाज़ गिल का उदाहरण देते हुए समझाया कि इस घर से ही स्टार्स निकलते हैं। फराह ने साफ कहा कि यहां कोई भी “शिट” नहीं है और हर प्रतियोगी अपनी अलग जर्नी लेकर आता है। उन्होंने बेसिर पर पलटवार करते हुए पूछा कि जो खुद दूसरों को फ्रंट फुट पर खेलने की सलाह देते हैं वही क्यों पीछे हट रहे हैं।
View this post on Instagram
नेहाल पर फराह की सख्त फटकार
फराह यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने नेहाल को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जब इतना बड़ा मुद्दा बना तो वह चुप क्यों बैठीं। फराह ने कहा कि जहां नेहाल को मुद्दा बनाना चाहिए वहां वह चुप रहती हैं और जहां ज़रूरत नहीं होती वहां मुद्दा खड़ा कर देती हैं। इसी के साथ फराह ने सभी घरवालों को कहकर बेसिर से माफी मंगवाई और पूरा घर एक सुर में बोला, “सॉरी बेसिर।” यह पल शो के इतिहास के सबसे अनोखे और नाटकीय पलों में से एक बन गया।
‘कन्विनियंस का फेमिनिज़्म’ पर उठे सवाल
घर में हुई एक फिजिकल टास्क के दौरान नेहाल चोटिल हो गईं और उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। हालांकि उन्होंने माना कि यह जानबूझकर नहीं हुआ। इस पर फराह खान ने नेहाल से कहा कि यह टास्क मानसिक नहीं बल्कि शारीरिक था और उन्हें ऐसे मौके पर इतना बड़ा ड्रामा नहीं करना चाहिए था। फराह ने साफ कहा कि वह खुद सबसे बड़ी नारीवादी हैं लेकिन नेहाल और फरहाना जैसे लोग फेमिनिज़्म को पीछे धकेल रहे हैं।
अगले हफ्ते का रोमांच और दर्शकों की उत्सुकता
फराह खान ने यहां तक पूछ लिया कि क्या बेसिर का हग नेहाल को असहज कर गया था। इस सवाल ने घर का माहौल और भी गर्मा दिया। बिग बॉस का यह एपिसोड दर्शकों के लिए भरपूर ड्रामा लेकर आया और अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि अगले हफ्ते घर में कौन सा नया बवंडर उठेगा। वीकेंड का वार ने यह साफ कर दिया है कि इस सीज़न में कोई भी पल साधारण नहीं होने वाला।



