मनोरंजन

विधायक के बेटे-एक्टर Arunoday Singh का अनोखा तलाक, पत्नी ने कहा- कुत्तों संग नहीं रह सकती

Arunoday Singh: बॉलीवुड में शादियां और तलाक हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। कभी नए रिश्ते बनने पर लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित होते हैं तो वही रिश्ता टूटने पर चर्चाएं और भी बढ़ जाती हैं। अक्सर दूरी काम का बोझ या फिर किसी तीसरे इंसान के आने से रिश्तों में खटास आती है लेकिन कभी कभी वजह इतनी अजीब होती है कि लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक अनोखी और चौंकाने वाली कहानी है अभिनेता अरुणोदय सिंह की जिनकी शादी एक विदेशी महिला से हुई लेकिन उनका रिश्ता कुत्तों की वजह से टूट गया।

गोवा से शुरू हुआ प्यार और शादी

अरुणोदय सिंह ने ‘अबडक्शन’ ‘जिस्म 2’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्मों में अपनी गंभीर और मज़बूत अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग की भी खूब तारीफ हुई है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। एक ट्रिप के दौरान उनकी मुलाकात कनाडा की ली एल्टन से गोवा में हुई थी। यहीं से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और उन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2016 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली जिसमें अरुणोदय का पूरा परिवार शामिल हुआ। उनकी शादी एक ग्रैंड इवेंट थी जिसमें कई नामी हस्तियां मौजूद थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)

तलाक की अजीब वजह

ली एल्टन पेशे से योगा ट्रेनर थीं और उनकी जीवनशैली पर अलग नज़र थी। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। और यह मनमुटाव किसी इंसान या अफेयर की वजह से नहीं बल्कि कुत्तों की वजह से था। अरुणोदय सिंह को कुत्तों से बहुत लगाव है। उनके पालतू कुत्तों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं। लेकिन ली को अरुणोदय के कुत्तों से शिकायत थी खासकर उनके भौंकने और आपस में झगड़ने से। यही शिकायत रोज़ बहस में बदलने लगी और धीरे धीरे दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। जब कोई हल नहीं निकला तो 2019 में दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया। अरुणोदय ने अपने कुत्तों से दूरी बनाने के बजाय पत्नी से अलग होने का रास्ता चुना।

तारा सुतारिया से जुड़ा नाम

तलाक को छह साल से ज़्यादा बीत चुके हैं। पिछले साल अरुणोदय सिंह का नाम अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ जोड़ा गया था। दोनों को डिनर डेट और आउटिंग पर साथ देखा गया था जिससे अफवाहें और तेज हो गईं। हालांकि न तो तारा और न ही अरुणोदय ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी। चर्चा यह भी रही कि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। जहां अरुणोदय 41 साल के हैं वहीं तारा सिर्फ 28 साल की हैं। फिलहाल तारा सुतारिया वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी कर दिया है।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक

अरुणोदय सिंह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं। वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय अर्जुन सिंह उर्फ राहुल भैया के बेटे हैं। उनके दादा अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके पिता भी सात बार विधायक रह चुके हैं तथा कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। अरुणोदय ने साल 2009 में फिल्म ‘सिकंदर’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘आइशा’ ‘ये साली ज़िंदगी’ ‘जिस्म 2’ ‘मैं तेरा हीरो’ ‘अंगली’ और ‘लव पर स्क्वायर फुट’ जैसी फिल्मों में नज़र आए। फिल्मों के साथ-साथ वे वेब सीरीज़ की दुनिया में भी सक्रिय रहे हैं। ‘अबडक्शन’ ‘काली काली आंखें’ और ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ जैसी सीरीज़ में उनकी अदाकारी ने उन्हें एक अलग पहचान दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button