उत्तर प्रदेश

उन्नाव वासियों को मिली बहुत बड़ी सौगात उन्नाव में भी ठहरेगी शताब्दी एक्सप्रेस

दिनांक 20 जुलाई को उन्नाव जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में जनपद उन्नाव के माननीय सांसद साक्षी जी महाराज जी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, और भाजपा जिलाअध्यक्ष अनुराग अवस्थी उपस्थित हुए सभी ने उन्नाव जो कि साहित्य की धरती कही जाती है विकसित उन्नाव का संकल्प लिया।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर ठहराव 20 जुलाई 2025 से प्रभावी रहेगी। ट्रेन नंबर 12003 लखनऊ जं.-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 16:21/16:23 बजे रहेगा, जबकि ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का आगमन/प्रस्थान समय 11:56/11:58 बजे रहेगा।
यह उन्नाव वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है, जो उनकी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी। इस पहल के लिए माननीय सांसद साक्षी जी महाराज जी रेल मंत्रालय का धन्यवाद किया और उन्नाव जनपद हो रहे विकास को गिनाया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button