मुफ्त में आम न देने पर जातिगत गालियॉ देते हुए बेरहम हमला
उन्नाव, 6 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुफ्त में आम न देने की वजह से एक व्यक्ति पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में जातिगत गालियों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।
घटना माखी थाना के जालिम खेड़ा गांव की है, जहां मूलचंद पासी पुत्र कंचन पासी, जो स्थानीय निवासी हैं, आम बेचने गए थे। गांव के ही दलबहादुर सिंह ने मूलचंद से मुफ्त में आम मांगे। मूलचंद द्वारा मुफ्त में आम देने से इनकार करने पर दलबहादुर ने कथित तौर पर जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। जब मूलचंद ने इसका विरोध किया, तो दलबहादुर ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान मूलचंद एक गड्ढे में गिर गए। इसके बाद दलबहादुर ने धारदार हथियार से मूलचंद के सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।घायल मूलचंद को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि दलबीर सिंह माखी गॉव के सोंदई मोहल्ले का निवासी है जो एक दबंग प्रकृति का व्याक्ति है जो आए दिन लोगो से मार पीट किया करता हैं कुछ महीने पहले भी इसने एक दलित व्यक्ति को इसी तरह लहुलुहान किया था । सूचना मिलने तक पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नही किया था । पुलिस की कार्य प्रणाली से लगता है कि दलबीर सिंह को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है ।
यह घटना न केवल हिंसा का मामला है, बल्कि सामाजिक भेदभाव और जातिगत टकराव को भी उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय मिले।


