उत्तर प्रदेश

उन्नाव में 8 वर्षीय दलित बालिका से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नौशाद गिरफ्तार

उन्नाव 04 july 2025 उन्नाव के सफीपुर में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 8 वर्षीय दलित बालिका के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले मुख्य आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद पिछले एक सप्ताह से पुलिस को चकमा दे रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें गैर प्रांतों तक पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि नौशाद उन्नाव कचहरी के पास बुरखा पहनकर छिपने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस और एसओजी की टीम की नजर उस पर पड़ी। जैसे ही उसे दबोचा गया, कचहरी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग फोटो-वीडियो बनाने लगे। पुलिस को भीड़ से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस मामले ने सामाजिक और धार्मिक तनाव को बढ़ावा देने की कोशिश की थी, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, और नौशाद समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें दो अभी भी अज्ञात हैं। जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button