उत्तर प्रदेश

उन्नाव: माखी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद पर FIR

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नकदी व जेवरात साथ ले जाने की बात, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

जनपद उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक अफसोसनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ और बेचैनी का माहौल है। पीड़िता के परिजन बेहद परेशान हैं और युवती की सलामत बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। पीड़िता के पिता ने माखी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर को उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। जब परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि गांव के ही शिवा और साहिल नाम के दो युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक पहले से ही युवती को परेशान कर रहे थे और उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। पिता का कहना है कि युवती घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात भी साथ ले गई है, जिससे मामला और ज्यादा संगीन हो गया है। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने जन संकल्प न्यूज़ को बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के जनपदों में भी तलाश तेज कर दी गई है।थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि युवती अपनी मर्जी से गई है या उसे जबरन ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा। यह घटना ग्रामीण इलाकों में युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज को सतर्क रहने के साथ-साथ युवाओं को भी सही दिशा दिखाने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

ब्यूरो चीफ: संदीप कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button