उत्तर प्रदेश

शारदा नहर में अज्ञात शव मिलने से, इलाके में सनसनी

उन्नाव, माखी पुलिस की तत्परता, शारदा नहर से शव बरामद, शव की जांच शुरू

 

उन्नाव, 1 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर में आज एक अज्ञात युवक का शव बहते हुए मिला। शव को निकलने पर  चोटों के निशान और शरीर पर बंधे धागे-लकड़ी के आधार पर   हत्या की आशंका हो रही है। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही माखी थाने के थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने फौरन टीम गठित की ,उनके नेतृत्व में जाबाज दरोगा मोहनलाल, , अजय कुमार सिंह(SI) , कांस्टेबल सचिन कुमार और स्थानीय निवासी विनोद तथा सचिन ने संयुक्त रूप से नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष  योगेंद्र सिंह ने बताया, “शव नहर के मध्य भाग में फंसा हुआ था। हमारी टीम ने जोखिम भरा कार्य कर इसे सुरक्षित बाहर निकाला। शव पर पैंट-शर्ट पहने हुए था, लेकिन शरीर पर बंधे धागे और लकड़ी से प्रतीत होता है कि युवक को पहले कहीं मारा गया और फिर लाश को नहर में फेंक दिया गया।”
पुलिस के अनुसार, मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव पर कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है। आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा, “हमने नहर के ऊपरी और निचले हिस्सों की तलाशी ली है।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।”
यह घटना उन्नाव के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शारदा नहर इलाके में अक्सर संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं, लेकिन ऐसी वारदात दुर्लभ है। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “नहर के किनारे पर रात में अजनबी लोग घूमते रहते हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।” जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी उन्नाव को सूचित कर दिया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो माखी थाने में संपर्क करें।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्रीय अपराध दर को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जहां ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

रिपोर्ट -संदीप कुमार चीफ ब्यूरो,जन संकल्प न्यूज 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button